Headlines
Loading...
Shiksha Portal पर Students का Result Update करना. जानिए Shiksha Portal पर विद्यार्थियों का रिजल्ट कैसे अपडेट करें ?

Shiksha Portal पर Students का Result Update करना. जानिए Shiksha Portal पर विद्यार्थियों का रिजल्ट कैसे अपडेट करें ?



Shiksha Portal पर Students का Result Update करना.
शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन के सम्बन्ध में प्रक्रिया चल रही है, इस सम्बन्ध में अनेक लोगों ने जानना चाहा है कि  छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल अपडेशन कैसे करें?  आज की पोस्ट में Gyan Deep द्वारा इसी विषय में जानकारी दी जा रही है, आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी. यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो कृपया इस Post की Link whatsapp, facebbok आदि के माध्यम से share जरुर कीजिए.

Shiksha Portal पर विद्यार्थियों का रिजल्ट कैसे अपडेट करें ?
समग्र शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग एवं रिजल्ट अपडेट करना हुआ और भी आसान अब शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कराने के लिए संस्था के किसी भी शिक्षक की ID पासवर्ड से लॉगिन कर रिजल्ट अपडेट किया जा सकता है यह बहुत ही आसान एवं सरल है।Shiksha Portal पर अपडेशन के लिए पहले ऑपरेटर आई डी पासवर्ड से login कर जानकारी अपडेट की जा सकती थी, वर्तमान में कुछ बदलाव किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अब शिक्षक अपनी यूनिक आई डी और पासवर्ड का प्रयोग कर अपनी शाला के विद्ग्यर्थियों का रिजल्ट अपडेशन कर सकते हैं. आइये जाने कैसे आप अपनी आई डी से login कर प्रोफाइल अपडेशन का कार्य कर सकते हैं?



Shiksha Portal पर login करना -
Shiksha Portal पर login के लिए link इसी पोस्ट में आगे दी जा रही है, जिसके माध्यम से आप Shiksha Portal पर login कर सकते हैं. जैसे ही आप Shiksha Portal पर login करेंगे आपके सामने Integrated Student Tracking and Management System के अंतर्गत पेज open होगा. यहाँ आपको दिखाई देने वाले मीनू आइकान्स में से Enroll पर Click करना है.

ओपन होने वाले पेज पर मीनू बार में स्थित Student Mgmt पर click करने पर 4 आप्शन आयेंगे –
  •        Record Results for the Session [Format - 1A]
  •        New Enrollments to Your School for the Session [Use details from Format - 1B]
  •        Eligibility Roll Of Students Based on New School (Current Academic Year)
  •        Eligibility Roll Of Students Based on Old School (Previous Academic Year)


इनमें से प्रथम आप्शन Record Results for the Session [Format - 1A] पर click करना है. आपके सामने Class Wise List of Student who have joined your School for the Academic Year 2018-19. पेज ओपन होगा.



  •      School Details


पेज के प्रथम भाग में आपके समक्ष स्कूल की डिटेल्स शो हो जाएगी.  यहाँ School Details के अंतर्गत District (जिला), Block (विकासखण्ड), School (स्कूल का नाम), DISE Code (शाला का डाइस कोड) तथा स्कूल का प्रकार (Primary / Middle / High School / Higher Secondary) प्रदर्शित होगा.

  •        Class Wise List of Student who have joined your School


पेज के द्वितीय भाग में Class Wise List of Student who have joined your School के अंतर्गत Academic Year (वर्तमान शैक्षणिक सत्र), Privious Class (गत वर्ष की कक्षा), Gender (Boy/Girl/Transgender) तथा Category (SC/ST/OBC/GEN) Select करके “Show Students” पर click करने पर आपके समक्ष Students की सूची प्रदर्शित हो जाएगी. जिसमें निम्न जनकारी होगी -
  • S.No.
  • Samagra Member ID
  • Student Name / Father Name
  • Gender
  • DOB
  • Category
  • Result – इसमें तीन  आप्शन Pass / Fail / N.A. होंगे,  Pass चुनने पर अगला प्रतिशत वाला बॉक्स एक्टिव हो जाएगा.
  • Percentage – रिजल्ट में Pass चयन पर यहाँ प्रतिशत दर्ज करना है.
  • School Status – स्कूल स्टेटस में Same और  Others दो आप्शन है, विद्यार्थी के वर्तमान शाला में ही अध्ययनरत रहने की स्थिति में Same तथा  विद्यार्थी अन्य शाला में प्रवेश लेने पर Others चयन करना है. 

सभी students की details update करने के बाद Register Students!! पर click कर सबमिट करना है. इस प्रकार आप students का रिजल्ट्स अपडेट कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में कोई समस्या आए तो अपने संकुल केंद्र / विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी / DEO कार्यालय से सम्पर्क कीजिए.
प्रोफाइल अपडेशन के लिए Shiksha Portal पर login के लिए नीचे दी link दी जा रही है, यह लिंक अभी मोबाइल में ठीक से वर्क नहीं कर रही है अभी आपको PC या Laptop में ओपन करना होगा, यदि मोबाइल से ही कार्य करना चाहते हैं तो पहले आप आगे दी गई ट्रिक का प्रयोग कीजिए -

Mobile में कैसे ओपन करें ?
हम आपको एक ट्रिक बता रहें है जिससे आप अपने मोबाइल के माध्यम से भी इस लिंक से रिजल्ट आसानी अपडेट कर सकेंगे।
यदि आप मोबाइल के माध्यम से Students Result update करना चाहते हैं तो -
1.आपको Google Chrome Mobile Browser प्रयोग करना होगा।
2. पहले आप ऊपर पोस्ट में दी लिंक से अपनी यूनिक आई डी और पासवर्ड से लॉगिन कर लीजिए और ब्राउज़र को मिनीमाइज कर दीजिए।
3. अब पुनः उसी ब्राउज़र में पोस्ट को ओपन कीजिए तथा नीचे दी जा रही लिंक पर क्लिक कीजिए, आप सीधे School Details वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। Chrome  ब्राउज़र के साइड बार को ओपन कर desktop site इनेबल कर लीजिए (Chrome में ऊपर कोने पर दिए तीन बिंदु पर क्लिक करने पर साइड बार ओपन होगा, यहाँ दिए ऑप्शन Desktop Site के सामने टिक कर दीजिए). इस प्रकार आप मोबाइल से भी डिटेल्स अपडेट कर सकेंगे।
·   New Enrollments to Your School for the Session [Use details from Format - 1B] (अन्य शाला से नवीन प्रवेशित students की मैपिंग)

अन्य विद्यालय से आपके विद्यालय में नवीन प्रवेशित students (नए विद्यार्थी)की मैपिंग Format - 1B भी आप Shiksha Potal के माध्यम से कर सकते हैं. नए विद्यार्थी को एड करने के लिए आप नीचे दी link पर click कीजिए (यहाँ भी यदि आप मोबाइल के माध्यम से details अपडेट करना चाहते हैं तो पोस्ट में ऊपर दी ट्रिक का प्रयोग कीजिए)

0 Comments: