Headlines
Loading...
IFMS :Pay Slip From MP Treasury एमपी ट्रेजरी से वेतन स्लिप (Salary Slip) Download करना।.

IFMS :Pay Slip From MP Treasury एमपी ट्रेजरी से वेतन स्लिप (Salary Slip) Download करना।.

आज की पोस्ट में हम आपको IFMIS (Integrated Financial Management Information System) के बारे में जानकारी दे रहे हैं. वित्त विभाग द्वारा विकसित इस प्रणाली के माध्यम से आप अपनी Salary Slip (वेतन पर्ची) देख व डाउनलोड कर सकते है. एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सुचना प्रणाली (IFMIS) में  HRMIS की Emplyee Self Service (ESS) के अंतर्गत शासकीय सेवक द्वारा सक्षम अधिकारी को किए जाने वाले समस्त प्रकार के आवेदन – अवकाश, gpf, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन, T.A., Medical, अग्रिम, ऋण आदि से सम्बंधित भुगतान दावे, संपत्ति क्रय,वार्षिक संपत्ति विवरण आदि सम्बन्धी सूचनाओं के आवेदन ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है.

IFMS से आप दो प्रकार की Pay Slip Download कर सकते हैं -
Employee Pay Slip Report (Monthly वेतन स्लिप)
Annual Salary Statment (वार्षिक वेतन स्लिप)
उपरोक्त दोनो Pay Slip डाउनलोड करने की जानकारी पोस्ट में आगे दी गई है।
Education Portal, Tribal Portal या  mptreasury आदि के माध्यम से आप अपनी पे स्लिप डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो MP Education Gyan Deep की यह जानकारी जरुर पढ़िए. हम यहाँ आपको mp treasury के अंतर्गत IFMS के माध्यम से Pay Slip डाउनलोड करने / प्रिंट लेने की जानकारी दे रहे हैं. यदि आप मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारी हैं और IFMS पोर्टल के माध्यम से सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें यह जानना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है. मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना  प्रणाली (IFMS) के अंतर्गत  लॉग इन कर प्राप्त कर सकते हैं. मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग कर्मचारियों के वेतन प्रबंधन के लिए एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना  प्रणाली (IFMS) गत वर्ष से प्रारम्भ की है, IFMS के माध्यम से कर्मचारियों को कई सुविधाएँ प्रदान की गई है. इनमें से एक Employee Payslip Report है, जिसके माध्यम से कर्मचारी अपनी वेतन स्लिप देख/डाउनलोड कर सकता है.

IFMS Pay Slip : IFMS MP Treasury के माध्यम से Employee Pay Slip Report प्राप्त करना.
IFMS Login id - IFMS के माध्यम से Pay Slip डाउनलोड करने के लिए आपको mptresury के अंतर्गत IFMS में लॉग इन करना होगा. Login के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को पासवर्ड प्रदान कर दिये गये है। अधिकारी / कर्मचारी का User Name उनका Emplyee Code होगा, साफ्टवेयर में लागिन के लिए यूजर आई डी के स्थान पर अधिकारी कर्मचारी को अपना एम्‍प्लाई कोड ही भरना है और पासवर्ड के स्थान पर कोषालय से दिया गया पासवर्ड भरना है, पासवर्ड सम्बंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा दिया जाएगा. जिन कर्मचारियों को Password प्राप्त नहीं हुआ है वे अपने कार्यालय प्रमुख / DDO से पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं.  (IFMS के अंतर्गत लॉग इन की लिंक आगे  इसी पोस्ट में दी जा रही है)
लॉग इन के बाद डेशबोर्ड पर स्थित आप्शन HRMIS HOME पर क्लिक करना है,  HRMIS HOME पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर अनेक आप्शन प्रदर्शित होंगे. प्रदर्शित विकल्पों में से Report के अंतर्गत Employee Payslip Report (मासिक वेतन स्लिप) और Annual Salary Statment (वार्षिक वेतन स्लिप) एकपर क्लिक करना है.

IFMS MP Treasury पोर्टल से Pay Slip Download करना 

अब स्क्रीन पर शो होने वाले PaySlip Parameterके अंतर्गत  Year और Month select कर Generate पर क्लिक करने पर आपकी सैलरी Report (Pay Slip) शो हो जाएगी, जिसमें नीचे की ओर दी बटन Print पर क्लिक आप अपनी पे स्लिप Print / Download कर सकते हैं.
IFMS के अंतर्गत लॉगिन करना -
अपनी Salary Slip Download करने के लिए IFMS (mptreasury) में लॉगिन करने के लिए "यहाँ-क्लिक" कीजिए।
यदि आप ifms में दर्ज अपनी जानकारी में सुधार करना चाहते हैं तो Employee E-Profile Modify की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

मध्य प्रदेश : कर्मचारियों को ऑनलाइन करना होगा अवकाश हेतु आवेदन, “एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सुचना प्रणाली” (IFMIS) के अंतर्गत यह व्यवस्था 01 अगस्त, 2017 से.

अब किसी भी शासकीय कर्मचारी को अवकाश का आवेदन या जीपीएफ निकालने का आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। संचालनालय कोष एवं लेखा के अंतर्गत विकसित की जा रही “एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सुचना प्रणाली” (IFMIS) के अंतर्गत यह व्यवस्था की जा रही है. मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 11/07/2017 के अनुसार   यह व्यवस्था 01 अगस्त, 2017  से लागू हो रही है। अवकाश आवेदन एवं जीपीएफ के आवेदन की प्रक्रिया पेपरलेस होने जा रही है। 
कोषालय के नये Software आई.एफ.एम.आई.एस. (IFMIS) से वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने के बाद अब 01 अगस्त से कर्मचारियों के अवकाश आवेदन एवं जीपीएफ के आवेदन इसी साफ्टवेयर के माध्यम से आनलाईन लेने की व्यवस्था लागू की जा रही है। 

Online आवेदन हेतु Login कैसे करें ?

ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट http://mptreasury.gov.in/IFMS/login.jsp  पर जाना होगा । कर्मचारी द्वारा इस साफ्टवेयर के माध्यम से अवकाश एवं जीपीएफ के लिए आनलाईन आवेदन करना होगा। 

➤GPF स्लिप को डाउनलोड / pdf में save करना : मोबाइल पर gpf स्लिप डाउनलोड करने की जानकारी।

Android Mobile से भी आवेदन 
एंड्रायड मोबाईल से भी इस साफ्टवेयर का उपयोग कर अवकाश आवेदन दिया जा सकता है। कार्यालय प्रमुख द्वारा अपने लागिन पासवर्ड से अपना पेज ओपन करने पर उसे दिखाई देगा कि किन-किन कर्मचारियों द्वारा अवकाश के लिए आवेदन दिया गया है और वह Software में ही अवकाश आवेदन को एप्रूव करेगा। सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 अगस्त से इस नई व्यवस्था से ही अवकाश आवेदन देने कहा गया है।
ये जानकारियाँ भी देखिए -

#MP_Teachers_Recruitment
*नियमित शिक्षकों की होगी भर्ती*
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा *शिक्षक भर्ती  प्रक्रिया* जारी, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए PEB (Professional Examination Board) द्वारा आयोजित की जाएगी ऑनलाइन पात्रता परीक्षा.

उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षक के लिए विषयवार पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए कामन एंट्रेन्स पात्रता परीक्षा होगी।

1 comment

  1. This is how my buddy Wesley Virgin's autobiography starts in this SHOCKING AND CONTROVERSIAL VIDEO.

    Wesley was in the military-and shortly after leaving-he revealed hidden, "SELF MIND CONTROL" tactics that the CIA and others used to get everything they want.

    THESE are the EXACT same SECRETS many famous people (notably those who "became famous out of nothing") and elite business people used to become wealthy and successful.

    You probably know that you use less than 10% of your brain.

    Really, that's because most of your brain's power is UNCONSCIOUS.

    Maybe this expression has even occurred INSIDE OF YOUR own head... as it did in my good friend Wesley Virgin's head around seven years back, while riding an unregistered, beat-up bucket of a car without a driver's license and with $3 on his bank card.

    "I'm so fed up with living check to check! Why can't I turn myself successful?"

    You've taken part in those types of questions, isn't it right?

    Your success story is waiting to happen. You just need to take a leap of faith in YOURSELF.

    Take Action Now!

    ReplyDelete